JPSC का बड़ा फैसला: मुख्य परीक्षा 2025 स्थगित, अन्य प्रस्तावित परीक्षाओं पर भी लगी रोक

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए कई परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा कैलेंडर-2026 में शामिल अन्य प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथियों को भी अगले आदेश तक टाल दिया गया है।

25 से 27 जुलाई तक होने वाली मुख्य परीक्षा टली

जेपीएससी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति (ज्ञापांक-2399, दिनांक 22 जुलाई 2026) के अनुसार, विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 अब निर्धारित तिथि 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच आयोजित नहीं होगी। आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।

अन्य परीक्षाओं का कार्यक्रम भी बदला

आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि 9 जुलाई 2026 को जारी Examination Calendar-2026 में प्रकाशित Proposed Exam Schedule Date के अंतर्गत शामिल शेष परीक्षाओं की तिथियां भी फिलहाल प्रभावी नहीं रहेंगी। इन परीक्षाओं का नया कार्यक्रम आयोग द्वारा बाद में जारी किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

जेपीएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथियों और आगे की प्रक्रिया से संबंधित सूचना समय-समय पर वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *