रांची में बड़ा हादसा: कोतवाली थाना के पीछे पुरानी पानी की टंकी भरभराकर गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना के ठीक पीछे स्थित एक पुरानी पानी की टंकी अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त वहां काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे को हटाकर उसमें दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लालपुर थाना क्षेत्र में भी एक निर्माणाधीन भवन का हिस्सा अचानक गिर गया था। इस हादसे में मलबे की चपेट में आने से एक मिस्त्री की मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर में पुरानी और निर्माणाधीन संरचनाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस मौके पर डटी हुई है। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही हो सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *