रक्षाबंधन से पहले मंईयां सम्मान योजना की सौगात, महिलाओं के खातों में आने लगे ₹2,500

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड सरकार ने रक्षाबंधन से पहले राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए मंईयां सम्मान योजना की नई किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना की पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 की राशि भेजी जा रही है। जानकारी के अनुसार, राज्य के कई जिलों में महिलाओं के खातों में यह राशि पहुंच चुकी है, जबकि अन्य जिलों में भी ट्रेजरी के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। जिन महिलाओं के खातों में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, उन्हें भी जल्द भुगतान मिलने की संभावना जताई जा रही है। सरकार ने लाभार्थी महिलाओं से अपील की है कि वे समय-समय पर अपने बैंक खाते और DBT (Direct Benefit Transfer) की स्थिति की जांच करती रहें, ताकि भुगतान से जुड़ी किसी भी जानकारी की पुष्टि हो सके।सूत्रों के मुताबिक, रक्षाबंधन से पहले सरकार की ओर से एक और किस्त जारी किए जाने की भी संभावना है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *