लातेहार: जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लातेहार पुलिस, सीसीएल और एसआईएसएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान के दौरान टीम ने पांच हाइवा वाहनों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि अवैध तरीके से कोयला परिवहन और कारोबार की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हाइवा को कब्जे में लिया गया।

कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जब्त वाहनों के जरिए कोयले का परिवहन कहां से और किस उद्देश्य से किया जा रहा था।लातेहार पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने के संकेत दिए हैं।