झारखंड में Non-SCS अधिकारियों के लिए IAS बनने का अवसर, आवेदन की तारीख 30 जून तक बढ़ी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड सरकार ने गैर-राज्य असैनिक सेवा (Non-SCS) के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन का एक और मौका दिया है. चयन वर्ष 2025 के तहत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया के लिए नामांकन और अनुशंसा भेजने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है.

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड कैडर में IAS चयन वर्ष 2025 के लिए एक पद स्वीकृत किया गया है. यह नियुक्ति गैर-राज्य असैनिक सेवा के योग्य अधिकारियों के चयन के आधार पर की जाएगी.

पहले संबंधित विभागों से योग्य अधिकारियों के नाम भेजने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दिया है. इससे इच्छुक और पात्र अधिकारियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.

सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह प्रक्रिया राज्य के अधिकांश विभागों पर लागू होगी. हालांकि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (गृह प्रभाग को छोड़कर) को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *