शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Kolkata: कोलकाता में शनिवार को पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने शपथ ग्रहण किया। बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। भव्य समारोह का आयोजन ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया, जहां बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

शुभेंदु अधिकारी के अलावा दिलीप घोष, रानीबांध से विधायक क्षुदीराम टुडू, आसनसोल दक्षिण के विधायक अनिममात्रा पॉल, बनगांव उत्तर के विधायक अशोक कीर्तनिया और माथाभंगा के विधायक निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी इस अवसर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान एक भावुक पल तब देखने को मिला जब पीएम मोदी ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को गले लगाया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बीजेपी ने पश्चिम Bengal विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि टीएमसी 80 सीटों तक सिमट गई। शुभेंदु अधिकारी की जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने भवानीपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल आर.एन. रवि के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसे बंगाल की संस्कृति और अस्मिता के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। अब राज्य की कमान आधिकारिक रूप से शुभेंदु अधिकारी के हाथों में आ गई है और जनता को नई सरकार से विकास तथा “सोनार बांग्ला” के सपने को पूरा करने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *