Ranchi: के लालपुर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी जवान को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना से इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा मोरहाबादी स्थित कॉलेज से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। वह करमटोली चौक होते हुए डॉक्टर एसएन यादव वाली गली से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से आए एक जवान ने छात्रा को रोककर कथित रूप से गलत हरकत की।
छात्रा के विरोध और शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। भीड़ को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और आरोपी की पिटाई कर दी गई।
सूचना मिलने के बाद लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।