Namkum में जमीन म्यूटेशन मामले की जांच शुरू, हाईकोर्ट के आदेश पर ACB एक्शन में

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi : Anti Corruption Bureau (ACB) ने रांची के Namkum अंचल के टुंडुल क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री और दस्तावेजों में कथित हेरफेर की जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई Jharkhand High Court के निर्देश के बाद की गई है. फिलहाल एजेंसी प्रारंभिक जांच कर रही है. यदि जांच में अनियमितता और घोटाले की पुष्टि होती है, तो ACB इस मामले में पीई (प्रारंभिक जांच मामला) दर्ज करने की अनुमति मांग सकती है.

बताया जा रहा है कि 4 मई को हाईकोर्ट में नामकुम अंचल के एक दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) विवाद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई थी. मामले में मूल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए जाने पर अदालत ने गंभीर नाराजगी जताई थी. कोर्ट को आशंका है कि संबंधित जमीन का म्यूटेशन नियमों के विपरीत तरीके से किया गया हो सकता है.

इस मामले की सुनवाई Justice Rajesh Shankar की बेंच में हुई थी. याचिका थॉमस साइमन साइरिल हंस की ओर से दायर की गई है. विवादित जमीन नामकुम अंचल के टुंडुल इलाके में स्थित बताई जा रही है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब ACB पूरे मामले से जुड़े दस्तावेजों और जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया की जांच में जुट गई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *