IAS दंपत्ति अब एक ही राज्य में: दीप्ति रोहिला का कैडर झारखंड ट्रांसफर

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: 2024 बैच की आईएएस अधिकारी दीप्ति रोहिला को बड़ी राहत मिली है। उनका कैडर पश्चिम बंगाल से बदलकर अब झारखंड कर दिया गया है। यह फैसला सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद लिया गया।

दरअसल, दीप्ति रोहिला का मूल कैडर पश्चिम बंगाल था, जबकि उनके पति सिद्धांत कुमार झारखंड कैडर में कार्यरत हैं। अलग-अलग राज्यों में पोस्टिंग होने के कारण दोनों ने एक ही कैडर में पदस्थापन के लिए आवेदन किया था। मामले की सुनवाई के बाद ट्रिब्यूनल ने दंपत्ति को एक ही राज्य में तैनात करने का निर्देश दिया।

केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर झारखंड सरकार ने कैडर परिवर्तन का आदेश जारी किया। इसके तहत दीप्ति रोहिला को झारखंड में पदस्थापित करते हुए प्रशिक्षण के लिए रामगढ़ जिला आवंटित किया गया है, जहां वे 2024 बैच के अन्य प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण लेंगी।

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

यह मामला प्रशासनिक स्तर पर विवाह के आधार पर कैडर परिवर्तन के प्रावधान का एक उदाहरण बन गया है, जिसमें तय प्रक्रिया के तहत अधिकारी को नए कैडर में समायोजित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *