पलामू में प्रेम प्रसंग का हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, पुलिस ने ऐसे संभाला मामला

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इंटरमीडिएट की छात्रा अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। छात्रा की इस हरकत को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। उसने साफ कह दिया कि प्रेमी को मौके पर बुलाया जाए, तभी वह टावर से नीचे उतरेगी। साथ ही उसने ऊपर से कूदने की धमकी भी दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई। ग्रामीण लगातार छात्रा को समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने की अपील करते रहे। हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने मनातू थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्की कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छात्रा से बातचीत शुरू की और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को तलाश कर घटनास्थल पर बुलवाया।प्रेमी के पहुंचने के बाद छात्रा शांत हुई और टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके साथ ही मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस की तत्परता और समझदारी से संभावित हादसा टल गया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *