रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए सुनहरा मौका: झारखंड में कृषि गणना हेतु कॉन्ट्रैक्ट भर्ती शुरू

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड सरकार ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मियों को फिर से काम करने का अवसर देते हुए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि गणना कार्यों की निगरानी हेतु संविदा आधारित नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस प्रक्रिया के तहत कृषि गणना कोषांग में संयुक्त निदेशक, सहायक निदेशक और लेखापाल के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने की तिथि से 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई है, जबकि अंतिम तिथि तक आवेदक की उम्र 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विभाग ने बताया है कि कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग में दक्ष उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कृषि गणना से जुड़े कार्यों का अनुभव रखने वालों को चयन में वरीयता मिलेगी। चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के आधार पर होगी, जिसमें कुल 40 अंक निर्धारित हैं।

आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को यह शपथ पत्र देना होगा कि उनके खिलाफ कोई विभागीय या आपराधिक मामला लंबित नहीं है। चयनित उम्मीदवारों को मानदेय और अन्य भत्ते वित्त विभाग के 2016 और 2022 के प्रावधानों के अनुसार दिए जाएंगे।

यह नियुक्ति पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी, जिसकी प्रारंभिक अवधि एक वर्ष की होगी। उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकेंगे, जबकि अधूरे या अस्पष्ट आवेदन बिना किसी सूचना के अस्वीकार कर दिए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *