रांची: RKDF University, Ranchi के School of Law में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए विशेष परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, अनुशासन, कैंपस लाइफ और विधि शिक्षा के व्यावहारिक पक्ष से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में High Court और Lower Court के अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों से संवाद किया और न्यायालयीन कार्यप्रणाली से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। अधिवक्ताओं ने कहा कि कानून के क्षेत्र में सफल करियर के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, प्रभावी संवाद, अनुशासन, व्यावहारिक समझ और पेशेवर नैतिकता का विकास भी जरूरी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से Chancellor ने किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में RKDF University की Chancellor Dr. Sadhna Kapoor ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों से कानून की शिक्षा को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की आदत को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान Vice Chancellor, Pro Vice Chancellor, Registrar, Dean Academic, Dean एवं HOD, School of Law समेत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

Rules और Professional Decorum की दी जानकारी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के Rules & Regulations, Discipline, Protocol, Academic Conduct और Campus Decorum की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि एक अच्छे कानून विद्यार्थी के व्यक्तित्व में कानूनी ज्ञान के साथ नैतिकता, संवेदनशीलता, शिष्टाचार और जिम्मेदारी की भावना भी होनी चाहिए।

Senior छात्रों ने साझा किए अनुभव
Senior और Super Senior विद्यार्थियों ने नए छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, विश्वविद्यालय की व्यवस्था और Campus Life से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान Senior और Junior विद्यार्थियों के बीच सहयोगात्मक संवाद देखने को मिला।कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों से समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। RKDF University School of Law का यह आयोजन नए विद्यार्थियों के लिए विधि शिक्षा की नई यात्रा की शुरुआत के साथ-साथ उन्हें भविष्य के पेशेवर जीवन के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।