खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: PLFI ने निर्माण साइट पर मशीन फूंकी, फायरिंग कर दहशत फैलायी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Khunti: जिले के कर्रा क्षेत्र में गुरुवार देर रात उग्रवादियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए निर्माण कार्य को निशाना बनाया। हथियारबंद PLFI उग्रवादियों ने धुर्वा-कर्रा रोड स्थित कुलहुट्टू में रेलवे ठेकेदार के प्लांट पर हमला कर निर्माण में लगी मशीन में आग लगा दी और कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। हालांकि आग से मशीन पूरी तरह नष्ट नहीं हुई। घटना स्थल से उग्रवादियों द्वारा छोड़ा गया एक पर्चा भी बरामद हुआ है। पर्चे में संगठन के अमृत होरो ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि बिना संगठन से बातचीत किए काम कराए जाने के विरोध में यह कार्रवाई की गई है। पर्चे में साफ चेतावनी दी गई है कि जब तक ठेकेदार या संबंधित पक्ष संगठन से बात नहीं करेगा, तब तक इलाके में कामकाज ठप रहेगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *