किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य, 22 सितंबर को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण 22 सितंबर 2026 को इस मार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा, जबकि हटिया-सांकी के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।

इन ट्रेनों का आंशिक परिचालन

1. बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 13503/13504 का 22 सितंबर को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा। गोमो–हटिया–गोमो के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

2. खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 18035/18036 का आंशिक समापन आद्रा स्टेशन पर होगा और यहीं से ट्रेन का आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। आद्रा–हटिया–आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

3. आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर

ट्रेन संख्या 63598/63597 का आंशिक समापन और प्रारंभ मुरी स्टेशन से होगा। मुरी–रांची–मुरी के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

1. ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 22 सितंबर को रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर का परिचालन भी 22 सितंबर को पूरी तरह रद्द रहेगा।

रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी ले लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *