Ranchi: उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। आईजी Sunil Bhaskar के निर्देश पर बोकारो जोन में “प्रतिबिंब ऐप” के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पहचान कर उनका भौतिक सत्यापन कराया गया। सत्यापन के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर साइबर अपराध में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
15 केस दर्ज, बड़ी मात्रा में सामान जब्त
1 अक्टूबर 2025 से 16 फरवरी 2026 तक चले इस विशेष अभियान के दौरान कुल 15 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 57 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 132 मोबाइल फोन, 168 सिम कार्ड, 31 एटीएम कार्ड और 4.67 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि साइबर अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे।