रामगढ़: अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृतियों को संजोते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा स्थित पैतृक आवास पर श्राद्धकर्म की पारंपरिक रस्में निभाईं। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी स्थानीय पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं का पालन किया।
श्राद्धकर्म के तहत मुख्यमंत्री ने अपनी माता की स्मृति में दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म पूरी की। इस अवसर पर उन्होंने स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
नेमरा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार चल रहे श्राद्धकर्म के जरिए मुख्यमंत्री अपनी दिवंगत माता को श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं। परिवार के साथ मिलकर इन परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है।