कोडरमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नवादा और पुरनाडीह के समीप दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह एक ट्रक चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना के कारण कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *