आदित्यपुर: मंगलवार सुबह शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता सपन दास के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी। सुबह करीब 6:45 बजे हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग सहम गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूटी पर सवार तीन हमलावर नेता के घर के बाहर पहुंचे और खिड़की को निशाना बनाकर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ में हमलावरों की पहचान राजू उर्फ टकला और चंदन के रूप में सामने आई है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।