गिरिडीह: भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। यूनिटी मार्च के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।
