तमिलनाडु में बंधक मजदूरों को छुड़ाने के निर्देश

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: तमिलनाडु में बंधक बनाए गए पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के सैकड़ों मजदूरों की सुरक्षा और सकुशल वापसी को लेकर राज्य सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

दरअसल, रोजगार की तलाश में दक्षिण भारत गए इन मजदूरों ने वीडियो और संदेशों के माध्यम से अपनी पीड़ा साझा की है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक सूता और कपड़ा निर्माण कंपनी में बंधक बनाकर रखा गया है। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें उचित मजदूरी नहीं दी जा रही और बाहर निकलने की भी अनुमति नहीं है।

मजदूरों में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हैं, जिनमें कई युवतियों ने भावुक होकर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनकी अपील के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

मुख्यमंत्री ने चाईबासा के उपायुक्त को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य के माइग्रेंट सेल को मामले की तत्काल जांच कर मजदूरों की लोकेशन ट्रेस करने के आदेश दिए गए हैं।

सरकार ने तमिलनाडु प्रशासन से संपर्क कर जल्द से जल्द सभी मजदूरों को मुक्त कराने और उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाने का भरोसा दिलाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *