झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: IPS मनोज स्वर्गियारी को रेल SP का अतिरिक्त प्रभार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। राज्य के एक आईपीएस अधिकारी को उनके वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपते हुए नई अधिसूचना जारी की गई है।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, JAP-3 के कमांडेंट के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अब मनोज स्वर्गियारी दोनों पदों की जिम्मेदारियां एक साथ संभालेंगे। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *