अंतिम बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने वाली पंचायत सचिव के खिलाफ ACB की चार्जशीट दाखिल

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: बकाया भुगतान और अंतिम बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो के खिलाफ एसीबी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. सोमवार को दाखिल चार्जशीट में एसीबी ने पूरे मामले का सिलसिलेवार विवरण देते हुए कई अहम खुलासे किए हैं. एजेंसी ने पंचायत सचिव पर लगे आरोपों को सही साबित करने के लिए दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य भी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए हैं.

चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने अभियोजन स्वीकृति का इंतजार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 21 मई को निर्धारित की है.

गौरतलब है कि एसीबी ने 12 मार्च को गुमला जिले से किरण कुसुम खलखो को गिरफ्तार किया था. उस समय वह बिशुनपुर प्रखंड के सेरका पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थी. आरोप था कि उसने बकाया राशि भुगतान और अंतिम बिल पास कराने के बदले 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उसे घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था.

फिलहाल आरोपी पंचायत सचिव न्यायिक हिरासत में है. रांची स्थित एसीबी कोर्ट पहले ही उसकी जमानत याचिका खारिज कर चुका है. इसके बाद उसने जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *