रांची समाहरणालय में दिखी राखी की आत्मीयता, छात्राओं ने DC मंजूनाथ भजन्त्री को बांधी हैंडमेड राखी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर गुरुवार को रांची समाहरणालय के ब्लॉक-ए परिसर में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की झलक देखने को मिली। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1 की छात्राओं ने उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री को अपने हाथों से बनाई गई राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उपायुक्त ने छात्राओं से आत्मीयता के साथ राखी बंधवाई और उनसे बातचीत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। इस अवसर पर उपायुक्त ने छात्राओं को उपहार स्वरूप स्टेशनरी किट भी भेंट की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि हर बच्चे को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *