झारखंड स्थापना दिवस पर 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक और 7 को सराहनीय सेवा पदक

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड पुलिस के 20 अधिकारियों और कर्मियों को उनकी बहादुरी, उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में 13 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक तथा 7 अधिकारियों-कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। आगामी 28 नवंबर 2026 को सम्मान समारोह आयोजित होगा।

जारी सूची के अनुसार, वीरता पदक पाने वाले 13 पुलिसकर्मियों में नरेंद्र कुमार सिंह (IPS), राकेश रंजन (IPS), प्रकाश सोय (DSP), नीरज कुमार (DSP), राजीव कुमार भगत, दिव्य प्रकाश, सनोज कुमार चौधरी, प्रकाश कुमार यादव, सुभाष चंद्र लकड़ा, सोनू कुमार साह, शंकर प्रसाद कुशवाहा, राजवल्लभ कुमार और विशालाल गुप्ता शामिल हैं।

वहीं, सराहनीय सेवा पदक पाने वाले 7 अधिकारियों-कर्मियों में असीम विक्रांत मिंज (IPS), अनीश गुप्ता (IPS), राज कुमार मेहता (IPS), दीपक कुमार शर्मा (IPS), मुकेश कुमार (IPS), दीपक कुमार पांडेय और मोहम्मद अरशद खान के नाम शामिल हैं।

पुलिस विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक, इन अधिकारियों और कर्मियों को उनकी सेवा, कार्यकुशलता, साहस तथा पुलिस विभाग में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। पदक मिलने से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

सम्मानित होने वालों की श्रेणी

वीरता पदक: 13 पुलिसकर्मी

सराहनीय सेवा पदक: 7 अधिकारी-कर्मी

कुल सम्मानित: 20

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *