रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ झारखंड स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस भी मनाया जाता है। यह दिन जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष, स्वाभिमान और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करने का अवसर है।
भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया था। उनका जीवन और संघर्ष आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।