रांची: में त्योहारों के मौसम को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और ठेले-खोमचे पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कांके रोड स्थित कुप्पूस्वामी और चांदनी चौक के पास कावेरी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। जांच के दौरान मिलावटी पनीर, एक्सपायरी पेय पदार्थ और मिठाइयां मिलने के साथ-साथ साफ-सफाई में भी कई खामियां पाई गईं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।