विश्व हृदय दिवस पर हिनू में निःशुल्क हृदय जांच शिविर, 35 मरीजों का हुआ इलाज

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आकांक्षा सोशल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी एवं डॉ. बी. कुमार क्लीनिक, हरमू के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर 2026 को हिनू चौक स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य एवं हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। शिविर में करीब 35 मरीजों की स्वास्थ्य एवं हृदय संबंधी जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ जरूरत के अनुसार जरूरी जांच कराने की सलाह भी दी गई। डॉक्टर की सलाह, दवाइयां और कुछ आवश्यक जांच की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रही। शिविर की खास बात सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) तकनीक का लाइव डेमोंस्ट्रेशन रहा। इस दौरान लोगों को बताया गया कि किसी व्यक्ति को अचानक हृदय संबंधी आपात स्थिति आने पर सीपीआर कब और किस तरह दिया जाना चाहिए तथा समय पर सीपीआर देने से मरीज को किस प्रकार लाभ मिल सकता है।

डॉ. बी. कुमार रांची स्थित ऑर्किड हॉस्पिटल में कंसल्टेंट कार्डियक, डायबिटिक एवं फिजिशियन हैं। हरमू रोड, रांची में उनका अपना क्लीनिक भी संचालित होता है। शिविर के सफल आयोजन के लिए आकांक्षा सोसाइटी के सदस्यों ने डॉ. बी. कुमार और उनकी टीम का आभार जताया। आयोजन में विवेक चांद, सत्यजीत रॉय, अक्षय मिश्रा, सतीश अग्रवाल, कौशिक चांद, शांतनु मुखर्जी, अंशुमन राज, अभिषेक गुप्ता और सचिन कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शिविर के आयोजन में ओल्केयर लेबोरेटरीज, सिंटिगो लाइफसाइंस, इंटास, डॉ. रेड्डीज और अजंता फार्मा समेत विभिन्न दवा कंपनियों का भी सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *