रांची में तेज रफ्तार क्रेटा ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन और स्थानीय लोग

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के विरोध में शनिवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास राजकुमार प्रसाद फेरी का काम कर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद-ग्रे रंग की क्रेटा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार कार चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *