ब्रजेश गंझू का शव पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम संस्कार को लेकर कड़ी सुरक्षा

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

चतरा: प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी (TSPC) के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता का शव सोमवार सुबह उसके पैतृक गांव लावालौंग पहुंचा। रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित रामनगर इलाके में UP ATS के साथ हुई मुठभेड़ में ब्रजेश गंझू के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी। शव के गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्य लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की है। श्मशान घाट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ब्रजेश गंझू के खिलाफ सिर्फ चतरा जिले में 43 उग्रवादी मामले दर्ज थे। वहीं, अलग-अलग जगहों को मिलाकर उसके खिलाफ 45 से अधिक मामले दर्ज होने की बात कही गई है। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और उस पर 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था।प्रशासन ने बताया कि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *