बोकारो: के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र स्थित डीवीसी कॉलोनी में गुरुवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। अंधाधुंध फायरिंग में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद डीवीसी कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। वारदात को लेकर पुलिस की जांच जारी है।