रांची में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 7 गिरफ्तार; 4 चोरी की बाइक बरामद

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: के लोअर बाजार थाना पुलिस ने शातिर बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह रांची शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक को महज 1 हजार रुपये में अपने सरगना यानी ‘बॉस’ को बेच देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार चोरी की बाइक बरामद की है।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के सरगना और बाइक चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद बाइक चोरी की कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *