रांची में टाइगर मोबाइल की गश्ती होगी और प्रभावी, SSP ने दिए सख्त निर्देश; 3 साल से अधिक समय से तैनात कर्मियों का होगा तबादला

Mahak Kumari
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने टाइगर मोबाइल की कार्यप्रणाली और गश्ती व्यवस्था की समीक्षा की। नवीन पुलिस केंद्र स्थित यू.सी. झा हॉल में आयोजित बैठक में पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों, थाना प्रभारियों और टाइगर मोबाइल में तैनात पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

बैंक, ATM और ज्वेलरी दुकानों के आसपास होगी सघन गश्ती

SSP ने निर्देश दिया कि टाइगर मोबाइल के जवान अपने-अपने क्षेत्रों में बैंक, ATM, ज्वेलरी शॉप, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास नियमित एवं सघन गश्ती करें। अपराध की आशंका वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

पूर्व अपराधियों और संदिग्धों का होगा सत्यापन

आर्म्स एक्ट, चोरी, NDPS, अवैध शराब, चेन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग और ड्रग पेडलिंग जैसे मामलों में संलिप्त पूर्व अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा। पुलिस को इनके संबंध में सूचना और आसूचना जुटाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

QR Code से होगी पेट्रोलिंग की निगरानी

रांची के सभी थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर QR Code लगाए गए हैं। टाइगर मोबाइल के जवान इन स्थानों पर पहुंचकर QR Code स्कैन करेंगे। इससे संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग की निगरानी और प्रभावशीलता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

टाइगर मोबाइल के जवानों की होगी फायरिंग प्रैक्टिस

बैठक में सभी टाइगर मोबाइल पदाधिकारियों और जवानों की छोटे हथियारों के साथ फायरिंग प्रैक्टिस जल्द कराने का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा थाना प्रभारियों को टाइगर मोबाइल की ड्यूटी, क्षेत्र और कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करने को कहा गया।

3 साल से अधिक समय से तैनात कर्मियों का होगा तबादला

SSP ने यह भी निर्देश दिया कि टाइगर मोबाइल में तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मियों का स्थानांतरण किया जाएगा। उनकी जगह नए पदाधिकारी और कर्मियों की तैनाती होगी, ताकि गश्ती व्यवस्था में सक्रियता और प्रभावशीलता बनी रहे।

बैठक के अंत में SSP ने अधिकारियों और जवानों को अपराध की रोकथाम, अपराधियों की पहचान और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *