रांची: राजधानी रांची में वाहन चालकों को ईंधन की बढ़ी कीमतों का झटका लगा है। गुरुवार, 3 सितंबर से पेट्रोल और डीजल के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू हो गई है। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। संशोधित दरें 3 सितंबर की सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं। पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में समान रूप से 38 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। कीमत बढ़ने के बाद राजधानी में पेट्रोल-डीजल भराने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। तेल की कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब रोजाना बढ़ती परिवहन लागत का असर आम लोगों के खर्च पर भी पड़ रहा है।