दिल्ली में दीपिका पांडेय सिंह की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात, संगठन मजबूती और SIR प्रक्रिया पर हुई अहम चर्चा

The News Varta
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

नई दिल्ली: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान झारखंड में कांग्रेस संगठन के विस्तार और मजबूती के साथ-साथ राज्य सरकार के कामकाज, जनता से जुड़े मुद्दों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को झारखंड के मौजूदा राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों से भी अवगत कराया।

बैठक में SIR प्रक्रिया को लेकर जनता के सामने उत्पन्न हो रही चुनौतियों, मतदाताओं के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने तथा भाजपा के कथित षडयंत्रों का राजनीतिक स्तर पर मुकाबला करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा आने वाले समय की राजनीतिक चुनौतियों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया गया। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात को झारखंड में कांग्रेस संगठन की सक्रियता और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *