कोलकाता: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए पश्चिम बंगाल के उज्ज्वल भविष्य और विकास की कामना की।

जनभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत पर संवाद
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के इतिहास, सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और जनभावनाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सुदेश महतो ने इन मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पश्चिम बंगाल को विकास की नई दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
सोहराय पेंटिंग और अंगवस्त्र भेंट
इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने झारखंड की प्रसिद्ध सोहराय पेंटिंग और अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सम्मान किया। वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने सुदेश महतो को दक्षिणेश्वर काली की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट किया।
सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ विचारों का आदान-प्रदान
दोनों नेताओं के बीच मुलाकात सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।