रांची में पेंशन दरबार-सह-विदाई समारोह, 8 शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन मिले सभी रिटायरमेंट लाभ

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के आठ शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सभी रिटायरमेंट बेनिफिट प्रदान किए गए।

उपायुक्त ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबे सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। इस दौरान शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर नकारात्मक असर डाल रहा है। इससे निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक होने की जरूरत है।

उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे अपने आसपास के गरीब और वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की इस पहल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर उनके देय लाभ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी सामने आई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *