नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीयों समेत 300 से ज्यादा पर्यटक लापता, 15 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में जुटे

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

नेपाल: के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक जलस्तर बढ़ने से टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। तेज बहाव में कई वाहन बह गए, जबकि 13 जलविद्युत परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से अधिक पर्यटकों और पदयात्रियों के लापता होने की सूचना है। शुरुआती आंकड़ों में 384 यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक बताए जा रहे हैं। बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत की जानकारी है।

15 हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान

नेपाल सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। रेस्क्यू के लिए कुल 15 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं, जिनमें 7 नेपाली सेना और 8 अन्य एजेंसियों के हेलीकॉप्टर शामिल हैं। प्रभावित इलाकों में ट्रेकिंग गाइड, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत के मुताबिक, बुसी और तुसु समेत प्रभावित इलाकों से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मछली ट्रेनिंग कैंप में मेडिकल सेंटर बनाया गया है, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। पर्यटन बोर्ड, पर्यटक पुलिस, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लापता पर्यटकों की जानकारी जुटा रही हैं। विदेशी लापता पर्यटकों में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *