JPSC विवाद में पूर्व अध्यक्ष पर CID का शिकंजा कसता जा रहा, दूसरे दिन भी हुई पूछताछ

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच तेज हो गई है। पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते बुधवार को लगातार दूसरे दिन रांची स्थित CID मुख्यालय पहुंचे, जहां SIT और CID की टीम ने उनसे कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ की। जांच एजेंसियां परीक्षा संचालन, एजेंसी चयन और प्रशासनिक फैसलों की गहराई से जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को परीक्षा प्रक्रिया में शामिल किए जाने के निर्णय पर विशेष फोकस है। साथ ही आयोग के कुछ अधिकारियों और संबंधित कंपनी के बीच संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। खियांग्ते के इस्तीफे के बाद JPSC अध्यक्ष का पद खाली है, जिससे आयोग के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए हैं। इस बीच राज्य सरकार जल्द नए अध्यक्ष की नियुक्ति या किसी वरिष्ठ अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार देने पर विचार कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *