नक्सल नेटवर्क पर सबसे बड़ा वार: ₹1 करोड़ का इनामी माओवादी नेता मिशिर बेसरा गिरफ्तार, संगठन में मची खलबली

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेताओं में शामिल और ₹1 करोड़ के इनामी नक्सली मिशिर बेसरा को संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ मोछू, सौरभ उर्फ गौरव और दो अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक गिरिडीह-धनबाद सीमा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई। मिशिर बेसरा लंबे समय से पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था। वह संगठन की रणनीति तैयार करने, कैडरों को निर्देश देने और विभिन्न राज्यों में नक्सली गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में संगठन के नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति, आर्थिक स्रोतों और सक्रिय दस्तों से जुड़ी अहम जानकारियां मिल सकती हैं। सुरक्षा एजेंसियां उनसे जुड़े अन्य संपर्कों और ठिकानों का भी पता लगाने में जुटी हैं। मिशिर बेसरा की गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से माओवादी संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा और उसके नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *