नोटबंदी घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी! बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार को EOU ने दबोचा

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Kodarma: बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने वर्ष 2016 के चर्चित नोटबंदी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को झारखंड के कोडरमा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा से पकड़ा गया, जहां वह वर्तमान में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत था।

जांच के मुताबिक, नोटबंदी के दौरान अरविंद कुमार गया मुख्य शाखा में पदस्थापित था। उस पर आरोप है कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर खाताधारक की अनुमति के बिना उसके बैंक खाते से करीब दो करोड़ रुपये का फर्जी और अवैध लेनदेन किया। इस मामले में गया के सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच बाद में ईओयू को सौंपी गई।

जांच में उसकी कथित संलिप्तता सामने आने के बाद पटना की निगरानी अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। ईओयू के अनुसार, इस मामले में अब तक चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अरविंद कुमार से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *