म्यांमार तट के पास बड़ा हादसा: दो नावें डूबीं, 500 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत की आशंका

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: म्यांमार के तट के पास समुद्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। बेहतर जिंदगी और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद लेकर निकले सैकड़ों रोहिंग्या शरणार्थियों का सफर बीच समंदर में ही खत्म हो गया। जानकारी के अनुसार, दो नावों के डूबने से 500 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में बड़ी संख्या में महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये शरणार्थी म्यांमार के रखाइन राज्य से दूसरे देशों की ओर जा रहे थे। समुद्र में खराब मौसम और ऊंची लहरों के कारण दोनों नावें हादसे का शिकार हो गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

रोहिंग्या समुदाय पिछले कई वर्षों से हिंसा, विस्थापन और मानवीय संकट का सामना कर रहा है। अपनी जान जोखिम में डालकर हजारों लोग हर साल समुद्री रास्ते से सुरक्षित ठिकाने की तलाश में निकलते हैं। हालांकि, यह खतरनाक सफर कई बार उनके लिए मौत का सफर बन जाता है।

इस हादसे ने एक बार फिर रोहिंग्या शरणार्थियों की बदहाल स्थिति को दुनिया के सामने ला खड़ा किया है। संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए प्रभावित लोगों को तत्काल मानवीय सहायता उपलब्ध कराने और समुद्री बचाव अभियानों को तेज करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *