Gumla: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महदनिया टोला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय तिवारी उरांव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने टांगी से तिवारी उरांव पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस घटना के बाद महदनिया टोला में मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।