Bihar: चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि लालू यादव को जमानत मिले काफी समय बीत चुका है, ऐसे में इसमें हस्तक्षेप करने का कोई औचित्य नहीं बनता। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट से इस मामले में लंबित अपील की सुनवाई छह महीने के भीतर पूरी करने का अनुरोध किया है। इस फैसले के बाद फिलहाल लालू यादव की जमानत बरकरार रहेगी।