उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, CM हेमन्त सोरेन ने दिए कई अहम निर्देश

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर उच्च शिक्षा को आधुनिक और रोजगारोन्मुख बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य को “माइनिंग से माइंड” की ओर ले जाने में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की अहम भूमिका है।

बैठक में बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी बनाने, सभी विश्वविद्यालयों में पीपीपी मोड पर CBT सेंटर स्थापित करने और अगले 15 दिनों में झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग व कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने, तकनीकी शिक्षा क्लस्टर विकसित करने तथा इलेक्ट्रिक व्हीकल, सेमीकंडक्टर, लॉजिस्टिक्स और एआई जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी जोर दिया। साथ ही विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने और शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *