रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार दोपहर दिल्ली से रांची वापस लौट आए। वह शुक्रवार शाम अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निजी कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह व्यक्तिगत बताया गया है।
मुख्यमंत्री के रांची लौटने के बाद भी उनके परिवार के सदस्य फिलहाल दिल्ली में ही ठहरे हुए हैं। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन सरकार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसे केवल पारिवारिक कार्यक्रम बताया गया है। इस संबंध में कोई अतिरिक्त आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
रांची पहुंचने के साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब फिर से सरकारी कामकाज और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो जाएंगे। आने वाले दिनों में उनकी विभिन्न प्रशासनिक बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों पर सभी की निगाहें रहेंगी।