झारखंड दौरे पर आज पहुंचेंगे कांग्रेस प्रभारी के राजू, SIR अभियान से लेकर राज्यसभा हार तक होगी मंथन

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू गुरुवार से राज्य के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। रांची पहुंचने के बाद वे राजधानी के ग्रामीण इलाकों में बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

कांग्रेस ने SIR अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटे, इसके लिए राज्यभर में करीब 23 हजार बीएलओ (Booth Level Agents) तैनात किए हैं। ये कार्यकर्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर लोगों की सहायता भी करेंगे। के राजू इस अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

इस दौरे में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश पदाधिकारी भी उनके साथ रहेंगे। संगठन को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

वहीं, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि के राजू अपने दौरे के दौरान हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भी समीक्षा कर सकते हैं। राज्य की दूसरी सबसे बड़ी सत्ताधारी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस को मिली हार के बाद संगठन के भीतर कई सवाल उठे हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व संगठन की स्थिति, चुनावी रणनीति और हार के कारणों पर भी मंथन कर सकता है।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद के राजू ने सार्वजनिक रूप से गठबंधन सहयोगी दलों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने हार के लिए राजद और वाम दलों के कुछ विधायकों को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि झामुमो को इस मामले में क्लीन चिट दी थी। ऐसे में उनका यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *