गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

गोड्डा: गोड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बलबड्डा थाना क्षेत्र में एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक होंडा एसपी मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 की शाम पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति मेहरमा से डोय होते हुए बलबड्डा की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए मेहरमा प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रूबी एड्रीना मिंज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

इसी दौरान डोय और आमौर के बीच वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान ब्लू रंग की होंडा एसपी मोटरसाइकिल (JH-17-AG-5132) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपनी पहचान सद्दाम मंसूरी (32 वर्ष), पिता मसरल्ली मंसूरी, ग्राम जल्लहा, थाना सनोखर, जिला भागलपुर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। साथ ही एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि हथियार का इस्तेमाल लोगों को डराने, रौब जमाने तथा चोरी-छिनतई जैसी घटनाओं में किया जाता था।

इस संबंध में बलबड्डा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a) एवं 26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जब्त सामान

एक देशी कट्टा

एक जिंदा कारतूस

होंडा एसपी मोटरसाइकिल (JH-17-AG-5132)

ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

पुलिस निरीक्षक रूबी एड्रीना मिंज (मेहरमा प्रभाग)

पुअनि पंकज कुमार सिंह (थाना प्रभारी, बलबड्डा)

पुअनि मुक्तेश्वर राम

सअनि सुलेमान किस्कू

बलबड्डा थाना सशस्त्र बल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *