रिम्स में CID की बड़ी रेड, एडमिशन घोटाले की जांच में डीन ऑफिस के रिकॉर्ड खंगाले

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची स्थित झारखंड के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब झारखंड सीआईडी की एक विशेष टीम जांच के लिए संस्थान पहुंची। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले वर्ष हुए नामांकन (एडमिशन) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और प्राप्त शिकायतों के आधार पर की जा रही है।

सीआईडी की टीम रिम्स पहुंचते ही सीधे डीन कार्यालय पहुंची और रिकॉर्ड रूम को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। टीम पिछले सत्र के एडमिशन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों, फाइलों और कंप्यूटर डेटा की गहन पड़ताल कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेजों को जब्त किया जा रहा है। साथ ही डीन कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है। सीआईडी यह पता लगाने में जुटी है कि नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता, फर्जीवाड़ा या नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

फिलहाल जांच जारी है और सीआईडी की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद रिम्स प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *