रांची में दूसरी आगजनी से सनसनी, पंडरा की शराब दुकान में लगाई आग

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना के बाद अब पंडरा ओपी क्षेत्र की एक शराब दुकान को अज्ञात युवक ने निशाना बनाया है। देर रात दुकान के शटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात एक युवक स्कूटी से दुकान के पास पहुंचा। उसने वाहन की डिक्की से पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और दुकान के शटर के आसपास पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद उसने आग लगाने की कोशिश की। पहली बार प्रयास विफल रहा, लेकिन दूसरी कोशिश में शटर के पास आग भड़क उठी और कुछ ही सेकंड में लपटें फैल गईं।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आग लगने के बाद घबराता हुआ भी दिखाई दे रहा है। अचानक भड़की आग की चपेट में आने से वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद वह तुरंत स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। घटना के समय उसने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *