दहशत फैलाने के लिए की थी फायरिंग, राहुल दुबे गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

हजारीबाग: पुलिस ने गिद्दी-सी चेकपोस्ट पर हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सफलता विशेष जांच दल (SIT) की लगातार निगरानी और तकनीकी जांच का परिणाम है।

जानकारी के मुताबिक 2 जून को गिद्दी-सी चेकपोस्ट के पास बाइक सवार अपराधियों ने इलाके में भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से गोलीबारी की थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को मिले सुराग के आधार पर गिद्दी थाना क्षेत्र के रहने वाले मो. वारिस को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने फायरिंग की घटना में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

पुलिस का कहना है कि वारिस के अलावा इस वारदात में गिरोह के दो अन्य सदस्य भी शामिल थे। दोनों फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई थानों में आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और मारपीट जैसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।

इस पूरे मामले के खुलासे में गठित एसआईटी ने अहम भूमिका निभाई। टीम के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *